𝐀𝐆𝐑𝐄𝐒𝐏𝐘(एग्रीस्पाई)ने अनाज व्यापार और उनसे जुड़े सभी व्यापारियों, किसानो, दलालों तथा अन्य संगठनों के लिए बाजार की तेजी-मंदी, भाव-ताव, सरकारी नीतियों आदि की जानकारी मोबाइल मैसेज के माध्यम से देने का उल्लेखनीय कार्य प्रारम्भ किया है उदारीकरण की नीतियों के कारण व्यापार तथा अर्थव्यवस्था में आये तकनीकी और आधारभूत परिवर्तन से भारत के अनाज व्यापारी शीघ्रता से सामंजस्य नहीं बैठा पाए | तकनीक आधारित व्यापारिक परिवर्तन के प्रारंभिक दिनों में ही अनाज व्यापार की विसंगतियों से साक्षात्कार हुआ तथा समय के साथ व्यापार की विधि में एवं तेजी मंदी के आकलन की पुरातन विधियो में परिवर्तन की आवश्यकता का अनुभव हुआ |
किसी भी प्रकार का नया परिवर्तन उससे जुड़े हुए व्यक्तियों को शिक्षित किये बगैर संभव नहीं होता | इसी तथ्य को ध्यान में रखकर हमने अनाज व्यापारियों को देशी तथा विदेशी बाजारों के प्रभाव आदि समझने और उस आधार पर व्यापार की दिशा तय करने की शिक्षा देने हेतु समाचार पत्र का संचालन किया, किन्तु इसमें एक समस्या थी कि इंटरनेट , मोबाइल, तथा वायदा बाजार के कारण बाजार में तेजी मंदी शीघ्रता से होने लगी और समाचार पत्र उतनी शीघ्रता से व्यापारियों तक नहीं पहुंच पाता था. इसलिए इस समस्या के समाधान हेतु इन्होने मोबाइल पर SMS के माध्यम से व्यापारियो को बाजार की त्वरित जानकारी के साथ- साथ बाजार में होने वाले तत्काल परिवर्तनों से अवगत कराना भी प्रारम्भ कर दिया | इसका लाभ आज भारत के अनेक व्यापारी प्राप्त कर रहे है |
हमारे निदेशक श्री सौरभ पांडे जी तथा श्रीमती पुष्पलता शर्मा जी को अनाज व्यापार में सभी जिंसों की व्यापारिक गतिविधियों का गहरा अनुभव है | इसी कारण इनको बाजार में होने वाली मांग और आपूर्ति जानकारी होती है| वे अपने विश्लेषण में इस तथ्य को विशेष रूप से शामिल करते है तथा इसी कारण उनकी धारणाये व्यापार में विशेष महत्व रखती है | आज उनके मार्गदर्शन में संचालित 𝐀𝐆𝐑𝐄𝐒𝐏𝐘(एग्रीस्पाई) सेवा केवल खबरों और रिपोर्ट में ही नहीं वरन व्यापार के अन्य क्षेत्र में भी विशेष स्थान रखती है
(Agrespy) has started a remarkable work of giving information about the fast-deceleration of the market, prices, government policies, etc. through mobile messages for the grain trade and all the traders, farmers, brokers and other organizations associated with them. The grain traders of India could not reconcile quickly with the technical and fundamental changes in trade and economy due to policies. In the early days of technology-based business change, the anomalies of grain trade were interviewed and over time the need for changes in the method of trade and in the old methods of estimating the rapid recession was felt.
Any kind of new change is not possible without educating the people associated with it. Keeping this fact in mind, we conducted the newspaper to educate the grain traders to understand the effect of domestic and foreign markets etc. Due to this, there was a rapid downturn in the market and the newspaper could not reach the traders as quickly. Therefore, to solve this problem, we started making the traders aware of the quick market information as well as the immediate changes in the market through SMS on mobile. Today many traders of India are getting its benefits.
Our directors Mr. Saurabh Pandey ji and Mrs. Pushpalata Sharma ji have deep experience in the trading activities of all commodities in the grain trade. For this reason, they have basic information about the demand and supply in the market as well as other things. They specially include this fact in their analysis and for this reason their beliefs have special importance in business. Today the service operated under their guidance holds a special place not only in news and reports but also in other areas of business.